राजस्थान

Sikar : सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Tara Tandi
14 July 2024 11:18 AM IST
Sikar : सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
x
Sikar सीकर । मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान अमृत पर्यावरण महोत्सव “एक पेड़ देश के नाम” कार्यक्रम के तहत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन “हरियालो राजस्थान - खुशहालों राजस्थान” थीम पर शहीद पूर्णमल राजकीय उच्च माध्यमिकविद्यालय सांवलोदा धायलान में अभिभावकों, समस्त शिक्षकों एवं समस्त विद्यार्थियों द्वारा सैंकड़ों पेड़ लगाए गए एवं प्रत्येक विद्यार्थियों को एक-एक पेड़ गोद देकर उसकी देख- रेख की जिम्मेदारी दी गई। प्रधानाचार्य फिरोज खान ने कार्यक्रम को सबोंधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आहवान किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य झाबरमल धायल, हेमाराम बीरड़ा, बुधप्रकाश जोसवाल, रणजीत सिंह, रामदेव सिंह, भागीरथमल धायल, पूर्णसिंह शेखावत, मजीद खां, हसन खान एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
Next Story