राजस्थान
Sikar: बीमा योजना से किसान दिनेश कुमार को 40,000 रुपये की मदद मिली
Tara Tandi
20 Sept 2025 5:22 PM IST

x
Sikar सीकर । ग्राम दुगोली निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत अपनी दो गायों का बीमा करवाया था। दुर्भाग्यवश, उनमें से एक गाय की अचानक मृत्यु हो गई। मैंने इस घटना की तत्काल सूचना राजकीय पशु चिकित्सालय, तासर बड़ी को दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक डॉ. हेमंत रुहेला मेरे घर पहुंचे एवं मृत पशु का पोस्टमार्टम कर आवश्यक क्लेम दस्तावेजों को पूर्ण करते हुए उन्हें एसआईपीएफ कार्यालय भिजवाया। आज मुझे इस योजना के अंतर्गत 40 हजार रुपये का क्लेम प्राप्त हुआ है। दिनेश कुमार ने इस त्वरित एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा राजस्थान राज्य सरकार का ह्रदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
TagsSikar बीमा योजनाकिसान दिनेश कुमार40000 रुपयेमदद मिलीSikar Insurance SchemeFarmer Dinesh KumarRs 40000got helpजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





