राजस्थान

Sikar: स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक 29 जून तक चलेगा कार्यक्रम

Tara Tandi
13 Jun 2025 8:12 PM IST
Sikar: स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को पिलाई विटामिन ए की खुराक 29 जून तक चलेगा कार्यक्रम
x
Sikar सीकर। विटामिन ए की कमी से बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से नौ माह से पांच वर्ष की आयु के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। विटामिन ए कार्यक्रम 29 जून तक संचालित होगा।
सीएमएचओ डॉ अशोक महरिया ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में संचालित इस कार्यक्रम के तहत नौ माह से 12 माह तक एवं विटामिन ए की अतिरिक्त खुराक के लिए 9 माह से पांच वर्ष की आयु के बच्चों को चिहिन्त कर आंगनबाडी केन्द्र शहरी एवं ग्रामीण, उप स्वास्थ्य केन्द्र, अरबन पीएचसी में सभी नौ माह से पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जा रही है।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हर्षल चौधरी ने बताया कि कोविड-19 के निर्देशों की पालना करते हुए चिकित्सालयों व आंगनबाडी केन्द्रों पर नौ माह से 12 माह तक के बच्चों को विटामिन ए की एक एमएल तथा एक वर्ष से पांच वर्ष के बच्चों को दो एमएल खुराक पिलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विटामिन ए छह माह के अंतराल में बच्चों को जरूरी पिलानी चाहिए
Next Story