राजस्थान

Sikar: बाजौर पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त, इस वर्ष अब तक 65 सुरक्षित प्रसव

Tara Tandi
4 Jun 2025 12:49 PM IST
Sikar: बाजौर पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं सशक्त, इस वर्ष अब तक 65 सुरक्षित प्रसव
x
Sikar सीकर । सरकारी चिकित्सालयों में आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाएं व सुविधाएं मुहैया हो रही है। सरकारी चिकित्सा संस्थानों में मिल रही बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं की बदौलत आमजन का विष्वास ओर अधिक बढ़ा जा रहा है।
गरीब, निर्धन व पीड़ित की सेवा में समर्पित पिपराली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजौर में आने वाले रोगियों को षांत, स्वच्छ वातावरण के साथ बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं।
मंगलवार को उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिपराली डॉ अजीत षर्मा के साथ निरीक्षण किया। पीएचसी में व्यवस्थित दवाइयों, जांच के उपकरण, साफ सुथरा परिसर, वार्ड में व्यवस्थित पलंग और उन पर बिछी चादर, कूलर, पंखे, खिड़कियों पर लगे पर्दे सब रोगियों व आमजन के मुफिद नजर आई। लेबर भी साफ और सुव्यवस्थित मिला।
बीसीएमओ पिपराली डॉ अजीत षर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय के नजदीक होने के बावजूद बाजौर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में गत वर्ष 519 प्रसव हुए। इस वर्ष में अब तक 65 प्रसव करवा जा चुके हैं। संस्थान में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर तरीके से सेवाएं व सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। यहां पर डॉ षिवभगवान कार्यरत हैं, जो पीएचसी में रहते हैं और दिन रात पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे रहते हैं।
Next Story