राजस्थान

Sikar: नि:शुल्क अनुसूचित जाति आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर 2 से 4 सितम्बर तक

Tara Tandi
25 Aug 2025 4:20 PM IST
Sikar: नि:शुल्क अनुसूचित जाति आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर 2 से 4 सितम्बर तक
x
Sikar सीकर । राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के संयुक्त निदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा सीकर जिले की दांतारामगढ़ के गामीण क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के बाहुल्य क्षेत्रों के व्यक्तियों को नि:शुल्क चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दृष्टि से नि:शुल्क अनुसूचित जाति आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 2 सितम्बर 2025 को दांतारामगढ़ तहसील के करणीपुरा,3 सितम्बर को दांतारामगढ़ तहसील के रूपगढ़, 4 सितम्बर 2025 को दांतारामगढ़ तहसील के पृथ्वीपुरा में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किये जायेंगे।
Next Story