राजस्थान
Sikar: जिला स्तरीय अधिकारियों और छात्रों ने दौड़ में लिया भाग, पर्यावरण बचाने का संदेश
Tara Tandi
4 Jun 2025 5:21 PM IST

x
Sikar सीकर । जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को रन फॉर एनवायरमेंट दौड को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनवायरमेंट दौड कल्याण सर्किल, सिल्वर जुबली रोड़ से होते हुए बजरंग कांटा, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंची, जहां पर रन फॉर एनवायरमेंट दौड का समापन किया गया।
इस दौरान जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कहा कि पानी, हवा जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी लोग अधिकारी पौधारोपण करें और एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाये। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण के लिए समर्पित रहे और बड़ी संख्या में पौधरोपण कर हरियालों राजस्थान के तहत सीकर को हरित करने का संकल्प करें।
जिला कलेक्टर शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक को अवॉयड करें और कांच या स्टील की बोतल का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक रहे और अपने जीवन में नशा किसी भी प्रकार का नहीं करें तथा आने वाली पीढ़ी को भी नशा नहीं करने के लिए जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत नशें से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई। रन फॉर एनवायरमेंट दौड से पूर्व उपस्थित जनों को आयुर्वेद विभाग द्वारा डॉ. सुमन भामू, डॉ. रमेश कस्वां, डॉ. मोहसिम एवं राहत खत्री द्वारा योग करवाया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, उप वन संरक्षक गुलझारी लाल, एडीपीसी समसा राकेश कुमार लाटा, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरणमल, सीईओ स्काउट बंसत लाटा, एसई पीएचईडी रमेश कुमार राठी, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग प्रियंका पारीक, एडीईओ रामचन्द्र बगड़िया सहित जिला स्तरीय अधिकारी, कार्मिक, स्वयंसेवी संस्थाओं, स्काउट गाईडस, छात्र—छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल रहे।
TagsSikar जिला स्तरीय अधिकारियोंछात्रों दौड़ भागपर्यावरण बचाने संदेशSikar district level officersstudents' racemessage to save environmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





