राजस्थान
Sikar: जेरठी में रात्रि चौपाल आयोजित जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Tara Tandi
4 Sept 2025 11:50 AM IST

x
Sikar सीकर । जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बुधवार को धोद पंचायत समिति की ग्राम पंचायत जेरठी में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने-अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। चौपाल के दौरान शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सड़क, अतिक्रमण, सामाजिक न्याय, पंचायती राज, रसद, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों से संबंधित कुल 23 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने सभी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर उपखण्ड़ अधिकारी राहुल मल्होत्रा, सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, तहसीलदार भीमसेन सैनी, बीडीओ रश्मि मीणा सहित जिला व उपखंड स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
TagsSikar जेरठीरात्रि चौपाल आयोजितजिला कलेक्टरसुनी ग्रामीणों समस्याएंSikar Jerthinight Chaupal organizedDistrict Collectorlistened to the problems of villagersजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





