राजस्थान
Sikar: जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक
Tara Tandi
30 Jun 2025 5:24 PM IST

x
Sikar सीकर । जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई ऊर्जा विभाग को कुसुम योजना में तथा रसद विभाग को राष्टीय खाद्य सुरक्षा योजना में अपीलों का निस्तारण करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को मां योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना, कृषि विभाग को प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना,पंचायत राज विभाग स्वामित्व योजना, अटल ज्ञान केन्द्र, मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन,अटल ज्ञान केन्द्र, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अटल प्रगति पथ सहित संबंधित विभागों को फ्लैगशिप योजनाओं में और अधिक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में अधिकाधिक ऋण आवेदन पत्रों की स्वीकृति जारी करें ताकि जरूरतमंद को हर संभव मदद मिल सके।
जिला कलेक्टर शर्मा ने बैठक में समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों का मिशन मोड पर लेकर गंभीरता के साथ निस्तारण करवायें साथ ही परिवादी के संतुष्टि के स्तर में सुधार लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पिंक लेटर, राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों का 7 दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल शिविरों की सघन मॉनिटरिंग के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला कलेक्टर ने नगर परिषद, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि मानसून के दौरान शहर में जल भराव वाले क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर रेलवे के अण्डरब्रिज में पानी निकासी के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के साथ ही पानी के लेवल का संकेतिक बोर्ड लगाने,खनिज विभाग को खनिज के खदानों में एकत्रित होने वाले वर्षा जल के सबंध में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के संबंध में आवश्यक निदेश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को विद्युत के ट्रांसफार्मर से विद्युत से कोई दुर्घटना नहीं हो इसके संबंध में आवश्यक हिदायत दी। नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिये कि शहर में कोई भी गड्डा बिना फेरो कवर के नहीं रहें, इसकी सुनिश्चित्ता की जाये।
जिला कलेक्टर ने वन विभाग को हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण कार्य की गति बढ़ाने के साथ ही अधिकाधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए और शिक्षा विभाग को 1 जुलाई से शुरू होने वाले नये सत्र के लिए छात्र—छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के अभियान को गति देने के लिए कहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय शिविरों में ऊर्जा विभाग को विद्युत के ढीले तारों को कसवाने, विद्युत पोल टीक करवाने, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल के कनेक्शन, पानी की टंकियों की अभियान चलाकर साफ—सफाई करवाने, पेयजल लिकेज के शेष 14 लिकेज दुरस्त करवाने, पशुपालन विभाग को पशुओं का टीकाकरण करवाने, पंडित दीनदयाल शिविरों में कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा ने कहा कि लाइट्स पोर्टल पर दस्तावेज अपलोडिंग और मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रकरणों, रिप्लाई फाईल के प्रकरणों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 10, खनिज 2, पंचायतराज 7,शिक्षा 10,पीडब्ल्यूडी 1,आईसीडीएस 1 प्रकरणों में जवाबनामा भिजवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़,डीआईजी स्टाम्प नीरज मीणा, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, सहायक निदेशक जनसम्पर्क पूरण मल, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अरुण जोशी, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता जेपी यादव, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा,एडीपीसी राकेश लाटज्ञ, संयुक्त निदेशक डीओआईटी सत्यनारायण चौहान, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsSikar जिला कलेक्टरली अधिकारियोंसाप्ताहिक समीक्षा बैठकSikar District Collectortook officersweekly review meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





