
x
Sikar सीकर । जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बुधवार को पंचायत समिति श्रीमाधोपुर की ग्राम पंचायत नांगल भीम में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने आमजन की विभिन्न परिवेदनाओं को सुना और विभागीय अधिकारियों को त्वरित राहत प्रदान कराने के लिए निर्देशित किया।
रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने अपने—अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी। रात्री चौपाल में शिक्षा, विद्युत, पेयजल, सड़क, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पंचायती राज, रसद, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिला कलेक्टर ने दिये ।
रात्रि चौपाल मे अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीमकाथाना भागीरथ साख,उपखण्ड अधिकारी श्रीमाधोपुर अनिल कुमार सहित जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी बडी संख्या में मौजूद रहे
TagsSikar जिला कलेक्टरनांगल भीमरात्रि चौपालSikar District CollectorNangal BhimNight Chaupalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





