राजस्थान

Sikar: अटल भ्रू जल योजनान्तर्गत 19,20,21 नवम्बर को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे

Tara Tandi
14 Nov 2024 11:02 AM IST
Sikar: अटल भ्रू जल योजनान्तर्गत 19,20,21 नवम्बर को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित होंगे
x
Sikarसीकर । भू जल वैज्ञानिक दिनेश कुमार ने बताया कि अटल भू जल योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर द्वारा 19 नवम्बर 2024 को प्रात:10 बजे जिला परिषद सभागार सीकर, 20 नवम्बर 2024 को प्रात:11 बजे पंचायत समिति सभागार अजीतगढ़, 21 नवम्बर 2024 को प्रात:10 बजे पंचायत समिति सभागार पाटन में आयोजित की जायेगी। जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने निर्देश दिये है कि अटल भू जल योजनान्तर्गत सीकर जिले के समस्त ब्लॉकों के अधिकारी, कर्मचारी, मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
Next Story