राजस्थान
Sikar: बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Tara Tandi
29 April 2025 3:44 PM IST

x
Sikar सीकर । बाल अधिकारिता विभाग सीकर की सहायक निदेशक डॉ. गार्गी शर्मा के निर्देशन में बाल विवाह रोकथाम के लिये जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया। चाईल्ड हेल्पलाइन सीकर के जिला समन्वयक राहुल दानोदिया ने बताया कि आगामी अक्षय तृतीया जैसे अबूझ मुहूर्त पर होने वाले बाल विवाहो के रोकथाम के लिये चाईल्ड हेल्पलाइन ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया हैं। सोमवार को मदनी मिडिल मदरसा के बच्चों एवं अध्यापकों को बाल विवाह से बच्चों पर से होने वाले शारीरिक व मानसिक पड़ने वाले प्रभावों से अवगत करवाया एवं बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे मे जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि बाल विवाह में शामिल होने वाले हलवाई, पंड़ित, फोटोग्राफर, बाराती, टेंटवाला सभी को इस अधिनियम में 2 साल की सजा का प्रावधान है। मदरसा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आदिल ने चाईल्ड हेल्पलाइन की सेवाओं की सराहना की और बच्चों एवं अध्यापकों से आग्रह किया की आपके आस—पास कही भी बाल विवाह होने की जानकारी मिले या बाल विवाह होता दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना जिला प्रशासन या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देवें। कार्यक्रम में उपस्थित चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर राकेश चिराणिया व गायत्री सेवा संस्थान से जिला समन्वयक नरेश सैनी आदि मौजूद थे।
TagsSikar बाल विवाह रोकथामजागरूकता कार्यक्रम आयोजितSikar child marriage preventionawareness program organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





