राजस्थान
Sikar: भारणी में रात्रि चौपाल आयोजित एडीएम शाख ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Tara Tandi
12 Jun 2025 10:38 AM IST

x
Sikar सीकर । एडीएम नीमकाथाना भागीरथ शाख एवं उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर अनिल कुमार aने बुधवार को श्रीमाधोपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भारणी में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही परिवेदनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में जलदाय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व, कृषि, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को अपने-अपने विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। चौपाल के दौरान शिक्षा, पेयजल, विद्युत, सड़क, अतिक्रमण, सामाजिक न्याय, पंचायती राज, रसद, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों से संबंधित कुल 35 प्रकरण प्राप्त हुए। एडीएम ने सभी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रशासनिक सुधार विभाग की सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा, बीडीओ सुनील ढाका सहित जिला व उपखंड स्तर के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणवासी बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
TagsSikar भारणीरात्रि चौपाल आयोजितएडीएम शाखसुनी ग्रामीणों समस्याएंSikar Bharaninight Chaupal organizedADM branchlistened to villagers problemsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





