राजस्थान

Sikar: किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की गई 9.76 करोड़ से अधिक लाभा

Tara Tandi
25 Feb 2025 10:39 AM IST
Sikar: किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की गई 9.76 करोड़ से अधिक लाभा
x
Sikar सीकर । राम निवास पालीवाल अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार सीकर ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के 6 वर्ष पूरे होने पर भरतिया कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर पर सहकारिता विभाग सीकर के सहयोग से जिला स्तरीय किसान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भागलपुर, बिहार से किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की गई, जिसमें 9.76 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 22000 करोड़ से अधिक की धनराशि वितरित की गई। केंद्र के अध्यक्ष डॉ आर के दुलड़ ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर में किया गया।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की नई उन्नत तकनीकियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्रपाल सिंह उप रजिस्ट्रार सीकर, डॉ ज्योति प्रबंधक निदेशक, ताराचंद पुनिया निरीक्षक, बलबीर सिंह ब्लाक निरीक्षक, फतेहपुर तथा डॉ प्रिया झाझड़ीया सयुंक्त निदेशक कृषि, रामनिवास ढाका व महेंद्र सिंह कृषि अधिकारीयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिलेभर से 207 किसानों ने किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण देखा।
Next Story