राजस्थान

Sikar: भैरूंपुरा में 123 लोगों ने किया रक्तदान

Admindelhi1
13 Sept 2024 12:42 PM IST
Sikar: भैरूंपुरा में 123 लोगों ने किया रक्तदान
x
रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

सीकर: भैंरूपुरा स्थित श्रीगोगामेड़ी मंदिर के पुजारी मगनाराम चिरानिया भगतजी की पुण्य स्मृति पर रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गोगामेड़ी सेवा समिति, युवा रक्त वाहिनी सीकर एवं स्टार जीएमसी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

रक्तदान शिविर में 123 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि धोद विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने की। किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गठाला, पंचायत समिति सदस्य कुलदीप सिंह रणवां, सेवानिवृत्त तहसीलदार भंवर सिंह सोलेरा आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Next Story