राजस्थान

Sikar: स्काउटर,गाइडर शैक्षिक भ्रमण: ऊटी के लिए स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के सदस्यों का चयन

Tara Tandi
9 Jun 2025 10:47 AM IST
Sikar: स्काउटर,गाइडर शैक्षिक भ्रमण: ऊटी के लिए स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के सदस्यों का चयन
x
Sikar सीकर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के वार्षिक कार्यक्रम सत्र 2024 -25 के अनुसार राजस्थान से बाहर ग्रीष्मकालीन स्काउटर गाइडर शैक्षिक भ्रमण ऊटी में 14 जून से 18 जून 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा (सीकर )से पदाधिकारी सुमन चौधरी, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड ,राजेंद्र प्रसाद मील, सहायक जिला कमिश्नर स्काउट ,किशनलाल सियाक सचिव ,अलीताब धोबी सहायक सचिव ,प्रेम पावड़िया गाइडर ,रोशन ढेबानियां स्काउटर का राज्य मुख्यालय जयपुर से चयन किया गया है । चयनित ऊटी के लिए सदस्यों को स्थानीय संघ व जिला संगठन सदस्यों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई ।चयनित पदाधिकारी शैक्षिक भ्रमण शिविर ऊटी तमिलनाडु के लिए 10 जून 2025 को सीकर से मध्यान्ह पश्चात रवाना होंगे।
Next Story