राजस्थान

राजभोग के दर्शन में श्रीनाथजी प्रभु ने माखन चुराया

Admin Delhi 1
24 July 2023 10:47 AM GMT
राजभोग के दर्शन में श्रीनाथजी प्रभु ने माखन चुराया
x

राजसमंद न्यूज़: द्वारिकाधीश मंदिर में अधिक पुरुषोत्तम मास के अंतर्गत आयोजित हो रहे मनोरथ के क्रम में रविवार को प्रभु द्वारकाधीश को राजभोग में सोने के बंगले में विराजित किया गया। वहीं शाम को शयन में प्रभु द्वारकाधीश पुष्प वितान के मनोरथ से अंगीकार हुए।

रविवार सुबह शृंगार में प्रभु द्वारकाधीश को श्री मस्तक पर मोती का खूब, मेघ श्याम दोनों काछानी, वैसी सूथन, हीरा मोती के आभरण, मेगशाम अंतर्वास का पटका, लाल ठाड़े वस्त्र अंगीकार करवाए गए। तदुपरांत राजभोग के दर्शन में प्रभु द्वारकाधीश को सोने के बंगले में विराजित किया। वहीं शयन में ठाकुरजी को पुष्प वितान के मनोरथ मे विराजे। दर्शन के लिए पूरे रतन चौक परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया गया व ठाकुरजी को मोगरे के झूले में विराजित कर भक्तों को दर्शन करवाए गए।

नाथद्वारा| पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में श्रीनाथजी मंदिर में अधिक मास में विभिन्न मनोरथ हो रहे हैं। रविवार अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी को प्रभु के अधिक मास के मनोरथ में श्रीजी प्रभु के राजभोग के दर्शन में माखन चोरी करी गौचारण करी गिरी कंदरा बिराजे के भाव से मलकाच-टिपारा धारण करा माखन चोरी की लीला रचाई गई। भोग आरती के दर्शन में डोल तिवारी में श्री मदन मोहन लाल प्रभु श्रावण माह के झूले के भाव से अधिक श्रावण के मनोरथ में हिंडोरा में झूल कर कमल चौक में गिरिराजजी में विराजने के भाव से गिरी कंदरा मनोरथ में मदन मोहन लाल श्रीजी प्रभु के स्वरूप में गिरीराज की छटा में संपूर्ण साज सज्जा के साथ बिराजे ओर श्री लाडले लाल प्रभु में राजभोग में निज मंदिर में श्री लाडले लाल प्रभु माखन चोरी के भाव के मनोरथ में माखन चोरी करी की लीला के भाव से विराजे ओर भोग आरती दर्शन में गिरिराज में बिराजने के भाग से गिरी कंदरा के मनोरथ में लालन के चौक में लाडले लाल प्रभु हिंडोरे में हिंडोलना झूलकर चबूतरे पर गिरिराजजी की छटा में गिरी कंदरा में विराजे।

Next Story