राजस्थान

Shri Nimbarka Seva Samiti ने मनाया 43वां महंत मोहन शरण शास्त्री जी का जन्मोत्सव

Gulabi Jagat
23 Aug 2024 1:15 PM GMT
Shri Nimbarka Seva Samiti ने मनाया 43वां महंत मोहन शरण शास्त्री जी का जन्मोत्सव
x
Bhilwaraभीलवाडा। श्री निंबार्क सेवा समिति द्वारा गांधीनगर स्थित श्री निंबार्क आश्रम के महंत मोहनशरण जी शास्त्री का 43वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समिति के सदस्यो द्वारा महंतश्री को माल्यार्पण किया गया। मावे का केक बनवाया गया। महंत श्री मोहन शरण जी ने केक का ठाकुर जी और ठकुरानी जी को भोग लगाया। इसके बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी माधव शरण तथा पंडित निलेश पाराशर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक मूँदड़ा, सचिव गोपाल सुखवाल, कोषाध्यक्ष महेश कुमार जाजू, संजीव चिरानिया, विनय माहेश्वरी, पंकज अग्रवाल, ललित ओझा, राजेंद्र पारीक, गणेश मंदिर गांधीनगर के राजू घीया, अमित काबरा सहित अन्य भक्तो ने महाराजश्री को शुभकामनाएं दीं।
Next Story