राजस्थान

श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रथम पाटोत्सव का ध्वजा कार्यक्रम हुआ आयोजित

Shantanu Roy
5 April 2023 11:03 AM GMT
श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रथम पाटोत्सव का ध्वजा कार्यक्रम हुआ आयोजित
x
राजसमंद। श्री चारभुजा नाथ मंदिर का ध्वजा कार्यक्रम प्रथम पाटोत्सव चैत्र शुक्ल त्रयोदशी सोमवार को पंडित सत्यनारायण जगदीश खंडेलवाल के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान शांतिलाल पुत्र राम चौहान ने सर्वप्रथम गणपति षोडश मातृका ब्रह्मा विष्णु महेश का विधि विधान से अभिषेक किया। श्री चारभुजानाथ की शोभायात्रा निकाली गई और गांव के मुख्य चौराहों से होते हुए वापस श्री चारभुजानाथ मंदिर पर समाप्त हुई। बाद में मंदिर में हुए यज्ञ व अनुष्ठान में सभी जोड़ों ने यज्ञ में हवन किया। केलवा आश्रम के निर्मलराम महाराज और वनई आश्रम के चेतननाथ महाराज ने संत सानिध्य प्राप्त किया। महाराज ने ध्वजारोहण किया, जिसके बाद ठाकुरजी की आरती उतारी गई।
Next Story