राजस्थान
कर्मचारी का वेतन समय पर जारी न करने पर प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी
Tara Tandi
18 July 2025 6:50 PM IST

x
Khairthal-Tijara खैरथल-तिजारा । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठड़ा की प्रधानाचार्य रेणु जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिला कलेक्टर कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कार्मिक देशराज यादव के वेतन में अनियमितता एवं सेवा संतोषजनक प्रमाण पत्र से जुड़ी प्रक्रिया में लापरवाही के चलते जारी किया गया।
कार्मिक देशराज यादव का वेतन अगस्त 2024 से नियमित रूप से जारी नहीं किया गया है। यहां तक कि जून 2025 माह का वेतन भी अब तक आहरित नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिला कलेक्टर कार्यालय की उपस्थिति रिपोर्ट के बाद भी कर्मचारी को वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए आवश्यक सेवा संतोषजनक प्रमाण पत्र भेजने की प्रक्रिया में प्रधानाचार्य द्वारा उचित स्तर पर कोई प्रस्तुतिकरण नहीं किया गया, बल्कि कर्मचारी को सीधे निर्देशित कर दिया गया।
इस प्रकार की कार्यप्रणाली से कर्मचारी को मानसिक एवं आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ा, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
Tagsकर्मचारी वेतन समयजारी करनेप्रधानाचार्य कारण बताओनोटिस जारीEmployee salary to be released on timePrincipal to show causenotice issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





