राजस्थान

शिवपुरीधाम में शिव महापुराण कथा 28 फरवरी से शुरू होगा

Admindelhi1
27 Feb 2024 9:00 AM GMT
शिवपुरीधाम में शिव महापुराण कथा 28 फरवरी से शुरू होगा
x
शिवरात्रि तक होंगे अनुष्ठान

कोटा: थेगड़ा स्थित शिवपुरीधाम आश्रम पर शिव महापुराण कथा का आयोजन 28 फरवरी से िकया जा रहा है। मंदिर में 9 मार्च तक कई धार्मिक आयोजन होंगे। शिवपुरीधाम के महंत नागा बाबा सनातनपुरी महाराज ने बताया कि हर वर्ष की महाशिवरात्रि महोत्सव एवं श्रीराणा रामपुरी महाराज की 36वीं पुण्यतिथि पर कथा का शुभारंभ 28 फरवरी को गणेश पूजन व कलश यात्रा के साथ होगा।

मंदिर से सुबह 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 101 कलश धारण किए महिला श्रद्धालु शामिल होंगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगी। कथा वाचन पंडित योगेश शर्मा वृंदावन वाले करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 मार्च से तीन दिवसीय महारूद्री यज्ञ होगा, जिसमें नवकुण्डों पर तीन दिन तक सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भक्तजन लाखों आहुतियां देंगे। 7 मार्च को रूद्राभिषेक, कथा की पूर्णाहूति एवं आम भंडारा, 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व एवं भक्त दर्शन के साथ ही संत विदाई का कार्यक्रम होगा।

525 शिवलिंगों को पहनाएंगे नये वस्त्र : संत सनातनपुरी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 7 मार्च को शिवपुरीधाम में स्थापित सभी 525 शिवलिंगों को नये वस्त्र धारण करवाए जाएंगे। शिवलिंगों का अद्भुत शृंगार होगा। 8 मार्च को महाशिवरात्रि को भक्तजनों के लिए दर्शन व पूजन का कार्यक्रम होगा।

Next Story