राजस्थान

आमेट में शिलाफलकम एवं अमृत कलश पूजन

Admin Delhi 1
11 Aug 2023 10:44 AM IST
आमेट में शिलाफलकम एवं अमृत कलश पूजन
x

राजसमंद: आमेट उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों को वंदन कार्यक्रम नगरपालिका में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह चुंडावत, विशिष्ट अतिथि नगरपलिका उपाध्यक्ष मीरू खां ने की। कार्यक्रम में सबसे पहले पंकज टेलर ने कार्यक्रम का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। उसके बाद आमेट की मिट्टी को वंदन कर कलश में प्रवाहित किया गया। उसके बाद स्वतंत्रता सेनानी गोपीलाल पारीक शिलाफलकम (मेमोरियल) की पट्टिका के सामने पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Next Story