राजस्थान

शौर्य जागरण यात्रा का गेंटा चंपाल नदी पुलिया पर स्वागत किया गया

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 12:26 PM GMT
शौर्य जागरण यात्रा का गेंटा चंपाल नदी पुलिया पर स्वागत किया गया
x
पुलिया पर स्वागत किया गया

राजस्थान: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के संयोजन में दस दिवसीय शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। कोटा के गेंता गांव में चंबल नदी की पुलिया पर यात्रा रथ का पूज्य संतों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों से पूजन कर चंबल मैया को विधि विधान से श्रीफल भेंट कर पुष्प वर्षा के साथ शौर्य यात्रा को कोटा जिला में प्रवेश कराया।
गेंता गांव में कारसेवकों का सम्मान किया गया। रात में इटावा नगर में पहुंचने पर नगरवासियों ने खातोली रोड स्थित जोडलिया बालाजी मंदिर पर भव्य स्वागत कर यात्रा की अगवानी की। शौर्य यात्रा मेन मार्केट होते हुए झारनिया बालाजी मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, आरती कर यात्रा का स्वागत किया। धर्म सभा में पूज्य संतो का भव्य स्वागत किया।
Next Story