राजस्थान

पुलिस हिरासत में फायरिंग करने वाला शार्प शूटर फिर हुआ फरार, गुजरात में जोधपुर पुलिस ने बरगलाया

Admin Delhi 1
21 Jan 2023 8:34 AM GMT
पुलिस हिरासत में फायरिंग करने वाला शार्प शूटर फिर हुआ फरार, गुजरात में जोधपुर पुलिस ने बरगलाया
x

जोधपुर न्यूज: जोधपुर के रतनाडा थाना क्षेत्र में 18 दिसंबर 2021 की दोपहर पुलिस हिरासत में पाली के दारी गांव के सुरेश पुरी नामक बंदी पर भाटिया चौराहे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी. हमले में सुरेश पुरी की मौत हो गई थी।

सुरेश पुरी पर फायरिंग करने वाले शार्प शूटर व हिस्ट्रीशीटर अजय पाल उर्फ एपी व अन्य बदमाशों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी. अजय पाल पर जोधपुर पीएचक्यू ने 50 हजार का इनाम रखा है। अजय पाल को पकड़ने गुजरात पहुंची जोधपुर पुलिस एक बार फिर नाकाम रही. हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ईस्ट अमृता दूहन ने बताया- पुलिस ने सुरेश पुरी हत्याकांड के सिलसिले में पांच गिरफ्तारियां की हैं। जिसमें अजय पाल का भाई यशपाल व फरार अजय पाल को शरण देने वाला सूरजपाल शामिल है. दोनों को गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा कुलदीप चरण, विवेक बागोरिया और लोकेंद्र सिंह नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विवेक पर 8 और कुलदीप पर 5 केस हैं। जिसमें मारपीट, हत्या के प्रयास के मामले भी दर्ज हैं। सुरेश पुरी हत्याकांड में उनकी मुख्य भूमिका थी। पैरोल से फरार लोकेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजय पाल की फरारी के दौरान लोकेंद्र ने आर्थिक मदद की थी।

Next Story