राजस्थान

108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शंखनाद 21 से शुरू, अभी भूमि पूजन हुआ

Shantanu Roy
10 April 2023 10:52 AM GMT
108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शंखनाद 21 से शुरू, अभी भूमि पूजन हुआ
x
प्रतापगढ़। शहर के धरियावद रोड पर 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक शुरू होने जा रहे 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ के पास भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रभारी दिनेश मेहता ने बताया कि शनिवार को मुख्य यज्ञ स्थल पर पंच कुण्डीय गायत्री यज्ञ के द्वारा भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम हुआ। जिसे नीमच शक्तिपीठ से आई विशेषज्ञ टीम ने संपन्न करवाया। कार्यक्रम में पूरे जिले के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ परिजन विक्रम सिंह चौहान, प्रतापगढ़ प्रधान रमेश मीणा, शक्तिपीठ ट्रस्टी जयंतिलाल राठौड़, समर्पित कार्यकर्ता डॉ अरुण बिस्सा, डॉ विजय बिस्सा, भरत लौहार आदि ने प्रत्येक कुण्ड पर मुख्य जोड़े के रूप में आहुतियां दी। यज्ञ के बाद सभी परिजनों की आगामी 108 कुण्डीय महायज्ञ की तैयारियों के लिये गोष्ठी हुई।
जिसमें सभी परिजनों ने अपने क्षेत्र में चल रही तैयारियों की जानकारी देते हुए विचार साझा किए। जिला समन्वयक पूंजीलाल मीणा ने सबका आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ गायत्री परिजन रामनारायण कसोदनिया ने बताया कि भूमि पूजन होने के साथ ही 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शंखनाद हो गया है और यज्ञशाला बनाने का काम शुरू किया। गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी हेमलता गौड़ ने बताया कि समाज में व्याप्त बुराइयों व कुरीतियों का मूल कारण संस्कारों की कमी है, जिसको ध्यान में रखते हुए समाज में संस्कारों की पुनर्स्थापना के लिये प्रतापगढ़ में 21 से 24 अप्रैल तक होने वाले 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व विराट संस्कार महोत्सव में गर्भवती माताओं के लिए पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्रशान संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, गुरु दीक्षा संस्कार, विवाह संस्कार आदि सभी संस्कार निशुल्क संपन्न करवाए जाएंगे।
Next Story