राजस्थान

मुंहबोले भाई की शर्मनाक करतूत, पहले दोस्त से करवाया लड़की का रेप, फिर खुद भी बना हैरान

Nil dhankar
2 Oct 2021 6:12 PM IST
मुंहबोले भाई की शर्मनाक करतूत, पहले दोस्त से करवाया लड़की का रेप, फिर खुद भी बना हैरान
x
demo pic 
गैंगरेप का मामला

राजस्थान (Rajasthan) के चूरू (Churu) जिले में 10 कक्षा में पढ़ने वाली लड़की का अपहरण और गैंग रेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है. पुलिस (Police) का दावा है कि चूरू के दुधवाखारा थाना क्षेत्र की एक 10वीं की छात्रा को उसके मुंहबोले भाई (Brother) ने अपने दोस्त के साथ अगवा कर लिया. आरोपी मुहंबोले भाई ने अपने दोस्त से लड़की का रेप करवाया और खुद भी दुष्कर्म की वारदात (Crime) को अंजाम दिया. परिजनों के साथ चूरू के महिला थाने पहुंची 16 साल की लड़की की रिपोर्ट पर आरोपी नवाब और उसके साथी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है. पीडिता का राजकीय भरतिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया गया है.

मामले की जांच कर रहे डीएसपी ओम प्रकाश गोदारा ने बताया कि दूधवाखारा थाना इलाके की नाबालिग ने बीते 30 सितम्बर की रात करीब एक बजे महिला थाने में मामला दर्ज करवाया था. पीड़िता ने बताया कि नवाब मणीयार और उसके साथी ने बालिका को अगवा कर दुष्कर्म किया. दरअसल 16 वर्षीय पीडिता के पिता विदेश में रहते हैं और वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है. आरोपी नवाब मणीयार का पीड़िता के घर भी आना-जान है. नाबालिग बालिका आरोपी को अपना मुंहबोला भाई ही मानती है.

शिकायत के मुताबिक 29 सितम्बर की रात को आरोपी नवाब पीड़िता के घर आया और उसे आवाज देकर अपने पास बुलाया. जब वह घर से बाहर गई तो देखा बाहर एक लड़का हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठा था. बालिका कुछ समझ पाती उससे पहले ही आरोपी नवाब ने उसके मुंह पर रूमाल रख दिया और जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान बाडे़ में ले गया, जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट की गयी. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर पीड़िता की मां व भाई को जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने एक घंटे तक बालिका को वहां रोके रखकर दुष्कर्म किया और फिर भाग गए. बहरहाल पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Story