राजस्थान

शहीद ए आजम ग्रुप ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Shantanu Roy
31 July 2023 11:21 AM GMT
शहीद ए आजम ग्रुप ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
x
जालोर। शहर के पीडब्ल्यूडी रोड पर शहीद-ए-आजम ग्रुप द्वारा स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का महंत गणेशनाथ महाराज के सानिध्य में अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई थे। इस अवसर पर महंत गणेश नाथ महाराज ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों में शुरू से ही देशभक्ति की भावना पैदा करें। राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई ने युवाओं से कहा कि वे भगत सिंह की जीवनी से प्रेरणा लें और उनके आदर्शों को अपनाकर देश व समाज हित में कार्य करें। शहीद-ए-आजम ग्रुप के अध्यक्ष रमेश देवासी ने बताया कि हमने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए शहर के लोगों का सहयोग लिया और आज भामाशाहों के सहयोग से इस प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस दौरान व्यापार महासंघ अध्यक्ष हरीश पुरोहित, पार्षद हरीश परमार, भगवानाराम माली, डॉ. सुरेश सागर, मनोज कुराड़ा, सादराम बिश्नोई, अमित खान, विष्णु पूनिया, किशनलाल सहित शहीद-ए-आजम ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहे।
Next Story