राजस्थान
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज बूंदी में सातवां दिन
Gulabi Jagat
11 Dec 2022 9:37 AM GMT

x
Source: aapkarajasthan.com
राजस्थान न्यूज
बूंदी न्यूज डेस्क। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज बूंदी में सातवां दिन है। बूंदी के केशवरायपाटन में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी बैलगाड़ी पर नजर आये है। राहुल गांधी करीब 500 मीटर तक बैलगाड़ी में चले है। पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा ने राहुल से बैलगाड़ी में चलने का आग्रह किया है। हालांकि भारी भीड़ के चलते राहुल बैलगाड़ी की सवारी नहीं कर पाए है। ऐसे में यात्रा के पीछे से बैलगाड़ी पर सवार होकर पूर्व जिला प्रमुख मीणा चल पड़े है। कोटा खुर्द तिराहे पर टी ब्रेक के दौरान राहुल भी बैलगाड़ी पर जा चढ़े और करीब 500 मीटर की यात्रा राहुल ने बैलगाड़ी पर की है। साथ ही बैलगाड़ी की सवारी के जरिये बढ़ती महंगाई का किसानों को संदेश दिया है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, राज्य के खेल मंत्री अशोक चांदना, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसारा, कई अन्य पार्टी नेता दिन में राहुल गांधी के साथ थे.जैसे ही यात्रा सुनवासा गांव पहुंची, यात्रियों का वेद विद्यालय के छात्रों ने संस्कृत श्लोकों का उच्चारण कर स्वागत किया है। राहुल गांधी बूंदी जिले से हैलीकॉप्टर द्वारा सवाई माधोपुर पहुंचे है। राहुल और प्रियंका गांधी चकचेनपुरा हवाई पट्टी से शिमला के लिए रवाना हुए है। राहुल और प्रियंका गांधी को लेने के लिए चार्टर प्लेन भी चकचेनपुरा पहुंचा। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
आज बूंदी के कापरेन से पहले गहलोत और पायलट एक ही हेलीकॉप्टर में सवार होकर जयपुर पहुंचे है। भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6.15 बजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेवपुरा गांव से शुरू हुई है। यात्रा का 10 बजे लबाण गांव के सीएडी कैंपस में लंच ब्रेक रखा गया है। जहा यात्रा का पहला चरण पूरा हुआ है। दोपहर 3:30 बजे पापड़ी गांव से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा, शाम 6:30 बजे लाखेरी रेल्वे स्टेशन चौराहे पर यात्रा का लास्ट स्टॉपेज है। आज भी राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा नहीं है। बाबई में यात्रा का नाइट स्टे रखा है। बूंदी जिले में यात्रा का आखिरी दिन है।

Gulabi Jagat
Next Story