राजस्थान
कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ
Admin Delhi 1
5 Aug 2023 12:14 PM IST

x
भीलवाड़ा न्यूज़: चतुर्मास के प्रथम श्रावण मास के उपलक्ष्य में पटेल नगर कर्मचारी कॉलोनी के सेक्टर 7 स्थित पार्क में राधा रानी धर्म प्रचार मंडल वृंदावन द्वारा संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा प्रारंभ हुई। इससे पूर्व शुकव्रार सुबह कॉलोनी में कलश यात्रा निकाली गई।
इसमें सभी कॉलोनीवासियों ने भाग लिया। कथा व्यास धर्म प्रचारक रसिक महाराज के मुखारविंद से दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक की जाएगी। कलश यात्रा में अवधेश शाह, धर्मेद्र लखारा, बालमुकुंद चेचाणी, किशन सुवालका, सुनील सिंह, राकेश पुरोहित, गोपाल राव, राजेश शर्मा, महावीर गुप्ता सहित सभी पुरुषों ने भागवत जी सिर पर धारण की। कलश यात्रा के दौरान भागवत जी सभी घरों में पूजन किया।
Next Story





