राजस्थान

नादिया में सनसनी: पूर्व प्रेमी ने कॉलेज छात्रा की गोली मारकर की हत्या

SHIDDHANT
25 Aug 2025 11:52 PM IST
नादिया में सनसनी: पूर्व प्रेमी ने कॉलेज छात्रा की गोली मारकर की हत्या
x

BANGAL बंगाल : नादिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कृष्णानगर के माणिकपाड़ा इलाके में सोमवार दोपहर एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को उसके ही घर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय ईशा मलिक के रूप में हुई है, जो कृष्णानगर विमेंस कॉलेज की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक देबराज और ईशा के बीच स्कूल के दिनों से संबंध थे, लेकिन हाल ही में ईशा ने उससे रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद से देबराज लगातार उसका पीछा कर रहा था और उसके घर भी आने-जाने लगा था।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि ईशा के इनकार से नाराज देबराज ने सोमवार को अचानक घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। गोली लगते ही ईशा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि हत्या का कारण प्रेम संबंध टूटना था। आरोपी देबराज वारदात के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस सनसनीखेज घटना ने न केवल ईशा के परिवार बल्कि पूरे कृष्णानगर इलाके को दहला दिया है। कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story