राजस्थान

Jodhpur to Agra के लिए जल्द शुरू होगी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन

Tara Tandi
29 Sept 2024 3:02 PM IST
Jodhpur to Agra के लिए जल्द शुरू होगी सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन
x
Jodhpur जोधपुर: राजस्थान के बड़े शहर एक-एक करके सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत से जुड़ने शुरू हो गए हैं। जयपुर, उदयपुर और कोटा के बाद अब जोधपुर भी वंदे भारत से जुड़ने जा रहा है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत अब जोधपुर से आगरा के लिए दौड़ेगी।
सन सिटी के नाम से महशूर जोधपुर में जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन का हॉर्न बजने वाला है। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत अब जोधपुर से आगरा के लिए दौड़ेगी। यह ट्रेन जोधपुर से आगरा वाया जयपुर होकर जा जाएगी। इसका समय क्या होगा अभी यह तय नहीं किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जोधपुर से जयपुर और आगरा के लिए सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन के आने से यात्रियों के समय की बचत होगी। वंदे भारत ट्रेन में कम यात्री भार को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन का संचालन नए डेस्टिनेशन पर करने का निर्णय लिया गया है। इसी वजह से अब जोधपुर से आगरा के लिए वंदे भारत ट्रेन का संचालन करने का फैसला लिया गया है। वहीं जोधपुर से साबरमती के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन की बजाय तीन दिन चलेगी और इसी ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन जोधपुर से आगरा के लिए वाया जयपुर होते हुए संचालित किया जाएगा।
Next Story