
x
Bundi बूंदी। पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने 'आत्मनिर्भर भारत' को केवल एक सरकारी योजना मानने के बजाय राष्ट्रीय आंदोलन बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गया है, जिसे सफल बनाने में प्रत्येक भारतवासी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। सैनी मंगलवार दोपहर शहर के भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'वोकल फॉर लोकल' योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।
पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा कि आज भारत ने चिकित्सा, रक्षा या कृषि, हर क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि 2020 के बाद से लगातार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है और विदेशी वस्तुओं का बॉयकॉट किया जा रहा है। सैनी ने इस अभियान के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह न केवल स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को बढ़ावा देकर उन्हें देश-विदेश के हर कोने तक पहुंचाने का अभियान है, बल्कि यह नागरिकों से स्थानीय स्तर पर तैयार वस्तुओं को प्राथमिकता देने का आग्रह करता है, जिससे घरेलू उद्योगों को मजबूती मिलती है।
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि यह सीट भाजपा की है और उसे जीतना हमारा लक्ष्य है। इस क्रम में पार्टी ने सभी समीकरणों पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसे उम्मीदवार बनाकर भेजेगा, हम उसे पूरी ईमानदारी के साथ चुनाव लड़ाएंगे और विधानसभा पहुंचाने का काम करेंगे। इस पत्रकार वार्ता में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, अमित शर्मा, मोहन कराड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रह
Tagsप्रभुलाल सैनीआत्मनिर्भर भारतराष्ट्रीय आंदोलनवोकल फॉर लोकलस्थानीय उत्पादराजस्थानअंता विधानसभाभाजपाउपचुनावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





