राजस्थान

सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण के साथ आत्मबल भी अहमः गोयल एसीईओ सक्षम गोयल ने ज्ञान ज्योति

Tara Tandi
13 Sep 2023 2:10 PM GMT
सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण के साथ आत्मबल भी अहमः गोयल एसीईओ सक्षम गोयल ने ज्ञान ज्योति
x
जिला मुख्यालय पर हनुमानगढ़ी रोड स्थित स्थानीय ज्ञान ज्योति महाविद्यालय में बुधवार को महारानी लक्ष्मीबाई गैर आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एसीईओ सक्षम गोयल आईएएस ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। सशक्त महिलाएं एवं बालिकाएं समाज को नई दिशा देती हैं। आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिका एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है लेकिन सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ आत्मबल भी जरूरी है। अपने आप को मजबूत करने के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने इस दौरान सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वा कर वोट देने का आह्वान किया।
अध्यक्ष करते हुए पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि वर्तमान दौर में महिला शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। उन्हें खुद को सशक्त करने के साथ-साथ अपने विद्यार्थियों को भी सक्षम एवं जागरुक बनाना है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमदत्त सहारण ने बताया कि महिला शारीरिक शिक्षक अपने विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर बालिकाओं को सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के साथ आत्मविश्वास की भावना पैदा करें।
अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खालिद तुगलक ने बताया कि यह प्रशिक्षण राजस्थान पुलिस अकादमी एवं स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाता है। इस प्रशिक्षण में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालय से महिला शारीरिक शिक्षक व महिला शिक्षक को सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है । प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षक अपने विद्यालयों की कक्षा 6 से 12 तक कि छात्रओं को वर्ष में तीन बार 15 -15 दिन के तीन शिविर लगाकर आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करती है।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का आयोजन बालिका शिक्षा के अंतर्गत किया जाता है। विभाग का लक्ष्य है कि विद्यालयी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर के साथ आत्म सम्मान आत्म बल पैदा कर उन्हें सक्षम बनाना है।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिफ खान, आरपी श्याम सुंदर पूनिया, एसआरजी सुरेखा मीणा, केआरपी मंजू पूनिया, सुमित्रा कुमारी, संतोष कस्वां, नीलकमल एवं कमलेश सहित महिला संभागियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। संचालन आरपी विनय सोनी ने किया।
Next Story