राजस्थान

पुलिस टीम को देखकर चालक ट्रॉली छोड़कर भाग गए

Admin Delhi 1
10 Aug 2023 12:40 PM IST
पुलिस टीम को देखकर चालक ट्रॉली छोड़कर भाग गए
x

राजसमंद न्यूज़: राजसमंद में कुंवारियां पुलिस ने मंगलवार को अवैध बजरी को लेकर कार्रवाई की। इस दौरान 3 ट्रैक्टर को ट्रॉली के साथ जब्त किया है।

कुंवारियां पुलिस थाना इंचार्ज देवेंद्र सिंह देवल ने बताया कि कुंवारिया थाना क्षेत्र में खंडेल की तरफ अवैध बजरी परिवहन की शिकायत मिली थी। इस पर टीम ने छुर बस्ती गांव में दबिश दी। यहां पुलिस को देख तीनों ट्रैक्टर के ड्राइवर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से तीनों ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त किया है। इसके साथ ही माइनिंग विभाग को भी सूचना देकर तीनों ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story