राजस्थान

Bikaner में मिसाइलनुमा वस्तु मिलने से सीमा पर सुरक्षा अलर्ट

Admindelhi1
10 May 2025 11:48 AM IST
Bikaner में मिसाइलनुमा वस्तु मिलने से सीमा पर सुरक्षा अलर्ट
x
'बीकानेर में मिली मिसाइलनुमा वस्तु"

बीकानेर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार देर रात्रि बीकानेर जिले के ग्रामीणक्षेत्र में तेज धमाकों की आवाज से एक बारगी हड़कंप मच गया।

आज सुबह कालू गांव के गारबदेसर रोड पर एक मिसाइलनुमा वस्तु मिलने के बाद ग्रामीणों में भारी कौतूहल फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात्रि करीब पौने तीन बजे तेज धमाके की आवाज कई गांवों में सुनाई दी। घटना की सूचना मिलने के बाद कालू एसएचओ धर्मवीर पहुंचे और प्रशासन को सूचित किया। मामले की जांच जारी है।-

Next Story