राजस्थान

मेलों एवं त्योहारों के दौरान धारा 144 के आदेश से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं: प्रजापत

Admin Delhi 1
9 Sep 2023 5:13 AM GMT
मेलों एवं त्योहारों के दौरान धारा 144 के आदेश से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं: प्रजापत
x

बीकानेर: जिला प्रशासन की ओर से बीकानेर में धारा 144 लगाए जाने के आदेश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं। भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि भाजपा इन आदेशों से प्रशासन और सरकार की मंशा पर प्रश्न खड़ा करती है। अभी भादवा का महीना में शहर और ग्रामीण भक्त लोग का जागरणों का आयोजन, पैदल यात्रियों का जत्था चलना और त्योहार पर यात्री देवी देवताओं के दर्शन के लिए धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं से ओत प्रोत होकर मंदिर जाते हैं। ऐसे समय यह आदेश धर्मावलंबियों की भावनाओं को आहत करने वाले हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कि यह आदेश आनन फानन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के निर्देशन में जारी किए गए हैं क्योंकि भाजपा की परिवर्तन यात्राओं के प्रति जो जनता का जुड़ाव और उत्साह है उसे प्रदेश की कांग्रेस सरकार डर गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य और अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता का परिवर्तन यात्रा के प्रति अजीम झुकाव कांग्रेस को राजस्थान से जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प बन गया है अब पद का दुरुपयोग करके अशोक गहलोत इस कांग्रेस सरकार को बचा नहीं सकते। भाजपा पूर्व महामंत्री अनिल शुक्ला, प्रभारी मनीष आचार्य, अरुण जैन, अर्जुन कुमावत ने अत्यंत दुखद और निंदनीय कार्य बताया।

Next Story