राजस्थान

सचिव सांदू ने मदर टेरेसा मानसिक विमंदित गृह का किया निरीक्षण

Ashwandewangan
24 May 2023 5:22 PM IST
सचिव सांदू ने मदर टेरेसा मानसिक विमंदित गृह का किया निरीक्षण
x

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर, जोधपुर के सचिव सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा बुधवार को मदर टेरेसा मानसिक विमंदित गृह का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा विमंदितों से मुलाकात की गयी एवं उनके निवास स्थान की साफ-सफाई, विमंदित ग्रह परिसर, भोजन कक्ष एवं रसोई घर निरीक्षण किया गया।

सचिव सांदू द्वारा विमंदितों को दिए जाने वाली खाद्य सामग्री की जाँच की गयी तथा समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सुधार के लिए आवश्यक निर्देश उपस्थित प्रबन्धक को दिए गए।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story