राजस्थान

होम वोटिंग का दूसरा चरण 15 अप्रेल को

Tara Tandi
14 April 2024 5:50 PM IST
होम वोटिंग का दूसरा चरण 15 अप्रेल को
x
दौसा । लोकसभा चुनाव-2024 के तहत शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में होम वोटिंग के प्रथम चरण में 7 एवं 8 अप्रैल 2024 को 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग एवं 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग 2 हजार 99 मतदाताओं ने घर से मतदान की सुविधा का लाभ उठाया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित्रा पारीक ने बताया कि होम वोटिंग के दूसरे चरण के तहत 15 अप्रैल 2024 को अनुपस्थित मतदाताओं केे लिए मतदान की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
Next Story