राजस्थान

विद्युत वितरण निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का द्वितीय अधिवेशन सम्पन

Shantanu Roy
14 March 2023 11:47 AM GMT
विद्युत वितरण निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का द्वितीय अधिवेशन सम्पन
x
करौली। करौली राज- विद्युत सेवा निवृत कर्मचारी संघ जिला - करौली का द्वितिय अभिवेशन सोमवार को एक पैलैस मे सम्पन्न हुआ। विद्युत वितरण निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी पदम चंद जैन ने बताया कि द्धितीय अधिवेशन में टोडाभीम, सपोटरा, कुडगाँव, करौली,हिण्डौन, श्रीमहावीरजी ,नागल शेरपुर क्षेत्र के लगभग 150-200 कर्मचारियो ने भाग लिया। इस मौके पर नवीन कार्यकारिणी का नवल किशोर की अध्यक्षता मे गठन किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारी पदम चंद जैन ने बताया कि विद्युत निगम सेवा निवृत कर्मचारी संघ जयपुर के कार्यकारी अध्यक्ष नवल किशोर की घोषणा के साथ किया गया जिसमे अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त कर्मचारी शिवचरण लाल शर्मा घोषित किए गए है।
Next Story