राजस्थान
SDRF - NDRF की टीम ने नदी में डूबे व्यक्ति के शव को किया बरामद
Tara Tandi
4 March 2025 5:01 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: चनक्या देह बनास नदी में शुक्रवार की सांय को डूबे व्यक्ति को जिला बचाव राहत दल की सिविल डिफेन्स टीम, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान चलाकर मंगलवार को उसका शव बरामद कर लिया है।
जिला कलक्टर शुभम चौधरी के नेतृत्व में कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार आपदा राहत एवं बचाव हेतु एसडीआरएफ बी कम्पनी कोटा की कम्पनी मुख्यालय पर तैनात रेस्क्यू टीम के प्रभारी हैडकानि0 रामकुमार ने 11 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ ग्राम दोबडा खुर्द के समीप बनास नदी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से चनक्या देह में डूबे व्यक्ति को तलाशने हेतु रेस्क्यू टीम के जवानों हरवीर सिंह, नवल सिंह, हरिओम, मनीश, गोविन्द, मुकेश कुमार, सुमेर सिंह, विनोद, धर्मवीर तथा धर्मवीर सिंह ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान बी कम्पनी कोटा एवं सी कम्पनी भरतपुर की रेस्क्यू टीमों ने मोटर बोट को तेज गति से चलाकर बनास नदी के पानी को हिलाया। उसके बाद बांस, बिलाई तथा रेस्क्यू रोप की सहायता से गहन सर्च किया। परन्तु कोई सफलता नहीं मिली।
इसके उपरांत कोटा से एनडीआरएफ की 21 सदस्यीय रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर बाबूलाल यादव के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहंुचकर डीप डाइवर विनोद कानि0, धर्मवीर कानि0 एवं विनोद कानि0 ने स्कूबा सेट की सहायता से नदी की गहराई में जाकर गहन सर्च किया। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों के द्वारा दिनभर गहन सर्च ऑपरेशन चलाकर मोटर बोट, बांस, बिलाई एवं रेस्क्यू रोप की सहायता से गहन सर्च किया। अथक परिश्रम तथा कडी मेहनत से प्रातः 11ः45 बजे रेस्क्यू टीमों को सफलता मिली। टीम ने बनास नदी में डूबे व्यक्ति ठण्डीराम पुत्र रामफूल मीणा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम दोबडा खुर्द पुलिस थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
इस दौरान आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रतिदिन मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को निर्देशित किया।
मौके पर उपस्थित जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं उपखण्ड अधिकारी अनुप सिंह, तहसीलदार विनोद शर्मा बचाव एवं राहत दल को निरंतर निर्देश प्रदान किए। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।चनक्या देह बनास नदी में शुक्रवार की सांय को डूबे व्यक्ति को जिला बचाव राहत दल की सिविल डिफेन्स टीम, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ का संयुक्त सर्च अभियान चलाकर मंगलवार को उसका शव बरामद कर लिया है।
जिला कलक्टर शुभम चौधरी के नेतृत्व में कमाण्डेन्ट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार आपदा राहत एवं बचाव हेतु एसडीआरएफ बी कम्पनी कोटा की कम्पनी मुख्यालय पर तैनात रेस्क्यू टीम के प्रभारी हैडकानि0 रामकुमार ने 11 जवानों की टीम तथा आपदा राहत उपकरणों के साथ ग्राम दोबडा खुर्द के समीप बनास नदी में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से चनक्या देह में डूबे व्यक्ति को तलाशने हेतु रेस्क्यू टीम के जवानों हरवीर सिंह, नवल सिंह, हरिओम, मनीश, गोविन्द, मुकेश कुमार, सुमेर सिंह, विनोद, धर्मवीर तथा धर्मवीर सिंह ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान बी कम्पनी कोटा एवं सी कम्पनी भरतपुर की रेस्क्यू टीमों ने मोटर बोट को तेज गति से चलाकर बनास नदी के पानी को हिलाया। उसके बाद बांस, बिलाई तथा रेस्क्यू रोप की सहायता से गहन सर्च किया। परन्तु कोई सफलता नहीं मिली।
इसके उपरांत कोटा से एनडीआरएफ की 21 सदस्यीय रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर बाबूलाल यादव के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहंुचकर डीप डाइवर विनोद कानि0, धर्मवीर कानि0 एवं विनोद कानि0 ने स्कूबा सेट की सहायता से नदी की गहराई में जाकर गहन सर्च किया। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों के द्वारा दिनभर गहन सर्च ऑपरेशन चलाकर मोटर बोट, बांस, बिलाई एवं रेस्क्यू रोप की सहायता से गहन सर्च किया। अथक परिश्रम तथा कडी मेहनत से प्रातः 11ः45 बजे रेस्क्यू टीमों को सफलता मिली। टीम ने बनास नदी में डूबे व्यक्ति ठण्डीराम पुत्र रामफूल मीणा उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम दोबडा खुर्द पुलिस थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर के शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।
इस दौरान आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रतिदिन मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ को निर्देशित किया।
मौके पर उपस्थित जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता एवं उपखण्ड अधिकारी अनुप सिंह, तहसीलदार विनोद शर्मा बचाव एवं राहत दल को निरंतर निर्देश प्रदान किए। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।
TagsSDRF - NDRF टीमनदी डूबे व्यक्तिशव बरामदSDRF - NDRF teamperson drowned in the riverbody recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story