राजस्थान

छोटी-बड़ी प्रतिमाएं साकार करने में जुटे शहर के मूर्तिकार

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 6:42 AM GMT
छोटी-बड़ी प्रतिमाएं साकार करने में जुटे शहर के मूर्तिकार
x
इस बार घर में विराजेंगे इकोफ्रेंडली बप्पा

कोटा: बप्पा की आगमन में अभी 37 दिन शेष है लेकिन शहर में इन दिनों मूर्तिकार बाप्पा के आगमन की तैयारियों में जोरो से जुटे हुए है। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर बप्पा को विराजित किया जाएगा। इसको लेकर नौ इंज से लेकर 12 फीट की मूर्तियां तैयार की जा रही है। शहर में पिछले कुछ सालों मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग बढ़ने से इस बार एक माह पूर्व ही कोलकत्ता से बढ़ी संख्या में मूर्तिकार सीएडी रोड व घोडेवाले बाबा चाराहे के आसपास अपना डेरा जमाकर मूर्तियों को आकार देने में जुटे हुए है। शहर में पहले से कहीं अधिक जागरूक लोगों की मांग के अनुसार शहर में मूर्तिकार इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाने में जुटे हुए है। सरकार की ओर से इस वर्ष ऊंचाई संबंधी कोई विशेष दिशा निर्देश नहीं होने से प्रमुख पांडालों की ओर से बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं के भी ऑर्डर मिले हैं। लोगों के उत्साह और अब तक मिले ऑर्डर के आधार पर मूर्तिकारों ने बताया कि इस वर्ष बीते वर्षों की तुलना में अधिक मूर्तियां बनाई जा रही हैं।

अनेक रूप में तैयार हो रही इको फ्रेंडली मूर्ति

शहर के मूर्तिकार इस बार भगवान गणेश के अनेक रूपों में इको फ्रेंडली मूर्ति बना रहे हैं। मूर्ति कलाकार कालूराम ने बताया कि 4 से लेकर 8 फुट की मूर्ति बनाई जा रही है। मूर्ति बनाने वाले कलाकार कम होने से अब नए प्रतिदिन कलाकारों द्वारा 15 घंटे मेहनत से काम किया जा रहा है।

अब मूर्ति कलाकार मिलना भी हो रहा मुश्किल

मूर्तिकार राजेश ने बताया कि प्लास्टर आॅफ पेरिस की मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। मिट्टी मूर्ति बनाने वाले कलाकर अब कम हो रहे है। नई पीढ़ी तो इस काम को करना छोड़ ही दिया है। पीढ़ी दर पीढ़ी हमारा मूर्ति बनाने का काम है लेकिन अब नई पीढ़ी इसमें रुचि कम होती जा रही है। कई बार तो मेहनत के दाम भी पूरे नहीं मिल पाते है।

सामग्री महंगी होने से कीमतें 20 फीसदी तक बढ़ेगी

मूर्तिकार सोनू ने बताया पिछले साल के मुकाबले इस बार तनस, बांस, मिट्टी, पेंट की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इसलिए मूर्तियों की कीमतें भी 20 प्रतिशत तक बढ़ेगी। गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और ऑर्डर भी अच्छे मिल रहे हैं। 12 फुट की बड़ी मूर्ति को 4 कलाकारों के जरिए 15 दिन में तैयार किया जा रहा है। 12 फुट की मूर्ति 80 से 1 लाख रुपए तक की लागत तैयार होगी।

Next Story