राजस्थान

पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, 2 की मौत

Admin Delhi 1
21 July 2023 7:04 AM GMT
पुलिया से 20 फीट नीचे गिरी स्कॉर्पियो, 2 की मौत
x

अलवर न्यूज़: दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो पुलिया को तोड़ते हुए 20 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए। मामला अलवर के खैरथल का है।

जानकारी के अनुसार खैरथल नगर पालिका में वार्ड 18 से बीजेपी पार्षद अंकित का बुधवार को जन्मदिन था। अंकित का जन्मदिन मनाने के लिए 2 कारों में 8 दोस्त सरिस्का की तरफ गए थे। इन लोगों ने नटनी का बारां में अंकित का जन्मदिन मनाया और रात को घर लौट रहे थे। इस दौरान एक कार वीरेंद्र चला रहा था। अंकित भी आगे बैठा था। इन दोनों सीट बेल्ट लगा रखा था। रात करीब 9 बजे अकबरपुर पुलिया के पास सामने से कोई गाड़ी आने पर वीरेंद्र से कार का कंट्रोल छूट गया और कार पुलिया को तोड़ते हुए 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार खैरथल के मातोर रोड निवासी अशोक चौधरी उर्फ आशु (32) पुत्र रमेश चौधरी और दिनेश (28) पुत्र राजकुमार जोगी की मौत हो गई, जबकि पार्षद अंकित, वीरेंद्र और मोनू घायल हो गए।

हादसे में घायल पार्षद अंकित ने बताया कि रात को घर लौटते समय वीरेंद्र कार चला रहा था और मैं भी आगे की सीट पर बैठा था। हम दोनों ने सीट बेल्ट लगा रखी थी। पीछे अशोक, दिनेश और मोनू बैठे थे। कार का कंट्रोल छूटते ही सभी घबरा गए। इसके बाद कार पुलिया से नीचे गिर गई। कार के गिरने के बाद मोनू बाहर निकला और पीछे आ रहे दोस्तों को आवाज लगाई। उन्होंने एंबुलेंस को बुलाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अशोक और दिनेश को मृत घोषित कर दिया।

इकलौता बेटा था अशोक चौधरी

घायलों ने बताया कि मृतक अशोक चौधरी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अशोक प्रॉपर्टी का काम करता था और उसकी 3 साल पहले ही शादी हुई थी। अशोक के एक बेटा है। अशोक अलवर शहर में जयंती फॉर्म के पास अपनी बहन के यहां रुका हुआ था। यहीं से वह दोस्तों के साथ गया था। वहीं मृतक दिनेश अविवाहित था। दिनेश के पिता टेलर हैं।

Next Story