राजस्थान

स्कूटी सवार बदमाशों ने विवाहिता से की छेड़छाड़

Admindelhi1
17 Feb 2024 11:01 AM IST
स्कूटी सवार बदमाशों ने विवाहिता से की छेड़छाड़
x
छेड़छाड़

जयपुर: जयपुर में स्कूटी सवार बदमाशों के एक विवाहिता से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। विरोध कर शोर मचाने पर स्कूटी से टक्कर मारकर विवाहिता को घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर भागते समय स्कूटी दीवार से टकरा गई। दोनों बदमाश स्कूटी छोड़कर पैदल भाग निकले। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने स्कूटी जब्त कर दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच SI सतीश चंद कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- गलतागेट निवासी 25 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह जयसिंहपुरा खोर में रिश्तेदार की शादी में आई हुई थी। 13 फरवरी को गार्डन में शादी का प्रोग्राम चल रहा था। शादी की तैयारियों को लेकर मैरिज गार्डन से लेकर घर तक सामान लाने के लिए बार-बार चक्कर लग रहे थे। स्कूटी सवार दो बदमाश मैरिज गार्डन से घर आते-जाते समय पीछा कर छेड़छाड़ कर रहे थे। रात करीब 8 बजे बहन के साथ घर जाते समय दोनों बदमाशों ने बीच रास्ते उन्हें रोक लिया।

Next Story