राजस्थान

विद्यालयों में मनाया गया विज्ञान दिवस, हुए कई कार्यक्रम

Shantanu Roy
1 March 2024 3:56 PM IST
विद्यालयों में मनाया गया विज्ञान दिवस, हुए कई कार्यक्रम
x
सिरोही। राजकीय बालिका उमावि में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान एवं गणित क्लब के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। उत्सव एवं जयंती प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार महान भौतिक शास्त्री चंद्रशेखर वेंकटरमन की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य हीरा खत्री ने पुष्प हार अर्पित किया। विषय विशेषज्ञ भगवत सिंह देवड़ा ने विज्ञान के विविध क्षेत्रों पर प्रकाश डाला एवं विज्ञान के वरदानों को जीवन में आत्मसात की प्रेरणा दी। संस्था प्रधान हीरा खत्री ने विज्ञान दिवस के उपलक्ष में प्रदर्शित चार्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। आयोजन में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लिए निबंध प्रतियोगिता हुई।
निबंध प्रतियोगिता प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक दिनेश कुमार सुथार के अनुसार कुल 30 बालिकाओं ने भाग लिया। इसके पश्चात कक्षा 6 से 8 के लिए क्विज प्रतियोगिता हुई। जिसकी लिखित परीक्षा में कुल 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ चार बालिकाओं के लिए मौखिक क्विज हुई। प्रभारी भारती सुथार अध्यापिका विज्ञान के अनुसार दिशा रावल ने प्रथम, तनीषा ने द्वितीय, नीरू गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार्ट प्रतियोगिता में साक्षी खंडेलवाल ने प्रथम, तरुणा कुमारी ने द्वितीय एवं मोनिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में आंचल कुमावत ने प्रथम, विद्या प्रमाण ने द्वितीय तथा भूमिका पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Next Story