राजस्थान
भारी बारिश की चेतावनी पर जिले में 30-31 जुलाई को स्कूल बंद
Tara Tandi
30 July 2025 3:46 PM IST

x
Kotputli-Baharod कोटपूतली-बहरोड़ । जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी ने मौसम विभाग द्वारा जारी जिले में अति वर्षा की चेतावनी एवं पूर्वानुमान को मध्यनजर रखते हुए आदेश जारी कर जिले के समस्त आंगनबाडी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए 30 जुलाई से 31 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि यह आदेश केवल कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों एवं छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केंद्र पर लागू होगा। विद्यालय एवं आंगनबाडी स्टाफ यथावत कार्य करेंगे। उन्होंने जिले के समस्त संस्था प्रधान/प्रभारी आंगनबाडी केंद्रों को निर्देशित किया है कि वह आदेश की अक्षरशः पालना कराया जाना सुनिश्चित करें। यदि कोई भी संस्था प्रधान/प्रभारी आंगनबाडी केंद्र उक्त समयावधि में विद्यालय एवं आंगनबाडी केंद्र संचालित करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में विहित प्रावधानों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जावेगी।
Tagsभारी बारिश चेतावनीजिले 30-31 जुलाईस्कूल बंदHeavy rain warningdistrict 30-31 Julyschool closedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





