राजस्थान

सावन का पहला सोमवार आज, शहर में निकलेगी शाही सवारी

Shantanu Roy
10 July 2023 10:08 AM GMT
सावन का पहला सोमवार आज, शहर में निकलेगी शाही सवारी
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ सावन के पहले सोमवार पर कई आयोजन किए जाएंगे। इस दौरान जिले के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचेंगे। जहां महादेव के दर्शन कर अभिषेक किए जाएंगे। शहर के प्रमुख दीपेश्वर महादेव की पहली शाही सवारी शाम चार बजे धानमंडी स्थित ब्रह्मसभा से निकाली जाएगी। दीपेश्वर मंदिर पुजारी वरुणगिरी गोस्वामी ने बताया कि इसके लिए तैयारियां की जा रही है। शाही सवारी शाम को मंदिर पहुंचेंगी। जहां महा आरती का आयोजन होगा। शहर के राजराजेश्वरी मंदिर पर सावन मास के पावन पर्व पर महिलाओं द्वारा माताजी के समक्ष भजन कीर्तन किए गए। भजनों की थाप पर महिलाएं नाचने को मजबूर हो गई।
राजराजेश्वरी महिला मंडल की महिलाएं इसमें शामिल हुई। यह आयोजन राज राजेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी भक्तानंद के सान्निध्य में हुआ। शहर के कृषि उपज मंडी के पीछे हाउसिंग बोर्ड रोड पर इंडियापति बालाजी, राम एवं खाटू श्याम मंदिर परिसर में विशेष अभिषेक कर श्रंगार किया गया। कई भक्तों ने दर्शन लाभ लिया। श्री राम एवं श्री खाटू श्याम निर्माणाधीन मंदिर का कार्य चल रहा है। श्री गौरी सोमनाथ महादेव मंदिर पर प्रतिदिन सावन मास के उपलक्ष में रुद्राभिषेक पाठ आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन रुद्राभिषेक पाठ व पूजा एवं जलाभिषेक किए जा रहे है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश ओझा ने बताया कि अभिषेक प्रतिदिन 17 जुलाई तक अमावस्या तक जारी रहेगा। उसके बाद 15 दिन अधिक मास के बाद किया जाएगा। 25 जुलाई से 31 जुलाई तक भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसका समय प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक होगा। कथा का वाचन रामपाल शास्त्री रिटायर्ड आईएएस अधिकारी करेंगे।
Next Story