राजस्थान

सावन का हुआ आगाज, शिवालयों में गूंज उठे जयकारें

Shantanu Roy
6 July 2023 11:08 AM GMT
सावन का हुआ आगाज, शिवालयों में गूंज उठे जयकारें
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ शिवजी की आराधना का पर्व सावन का आगाज मंगलवार से हुआ। इस मौके पर शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और अभिषेक के आयोजन हुए। इस बार अधिक मास होने से सावन दो माह यानि 59 दिन का होगा। वहीं इस बार इन दिनों में आठ सोमवार आएंगे। जिससे तहत श्रद्धालु पूरे दो माह तक भोलेनाथ की विशेष आराधना, पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इसे लेकर श्रद्धालुओं की ओर से तैयारियां की गई है। पंडित सुनील व्यास ने बताया कि शिव का प्रिय मास सावन मंगलवार से शुरू हो गया है। जो दो माह तक 31 अगस्त तक रहेगा। इस बार अधिक मास होने के कारण सावन में 8 सोमवार होंगे। इस वर्ष विक्रम संवत 2080 बारह की जगह तेरह मास का आया है। काल गणना के अनुसार प्रत्येक तीसरे वर्ष ऐसी स्थिति बनती है।
वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चन्द्र मास के आधार पर होती है। दोनों में परिवर्तन होने के चलते एक वर्ष में 11 दिन का अन्तर आ जाता है और तीसरे वर्ष 33 दिन का अतिरिक्त एक माह बन जाता है। इन अधिक दिनों को ही अधिक मास कहा जाता है। इस बार रक्षा बंधन का पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा। अधिक मास भगवान विष्णु का सबसे प्रिय मास है। ऐसे में कृष्ण मंदिरों में वर्ष भर में होने वाले मनोरथों की धूम एक माह तक रहेगी। जिले के शिवालयों में भोलेनाथ के अभिषेक शुरू हो गए है। सावन के दौरान विभिन्न तरह के अनुष्ठान किए जाएंगे।
अरनोद. सावन की शुरुआत पर गौतमेश्वर महादेव तीर्थ में विभिन्न आयोजन हुए। गौतमेश्वर मंदिर पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि यहां महादेवजी का आकर्षक श्रंगार किया गया। इसके साथ ही सुबह पूजा-अर्चना और अभिषेक किए गए। यहां गत दिनों से हुई बारिश के बाद हरियाली छाई हुई है। जिससे कई लोग दिनभर पहुंच रहे है। प्रतापगढ़. शहर के श्री ब्रह्म ज्योति संस्थान के तत्वावधान में श्री दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अभिषेक, पूजन व पार्थेश्वर शिवङ्क्षलग पूजन की गई। गुरुकुल के आचार्य पंडित दिनेश द्विवेदी ने बताया कि सावन मास में प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र के बटुकों द्वारा सवा लाख जप एवं पार्थेश्वर शिवङ्क्षलग की पूजा-अर्चन किया गया। पूजन के यजमान प्रद्युम्न शर्मा द्वारा किया गया। प्रथम दिवस पर त्रिकोण आकृति में पार्थेश्वर शिवङ्क्षलग का पूजन और अभिषेक किया गया। प्रवक्ता दीपेश आमेटा ने बताया कि जो कोई भक्त या श्रद्धालु उक्त आयोजन में भाग लेकर धर्म का लाभ लेना चाहता है वह गुरुकुल में संपर्क कर सकता है। ड्ड
Next Story