राजस्थान

Sawai Madhopur: चेन स्नेचिंग का एक आरोपी गिरफ़्तार

Admindelhi1
31 Aug 2024 10:46 AM IST
Sawai Madhopur: चेन स्नेचिंग का एक आरोपी गिरफ़्तार
x

सवाई माधोपुर: गंगापुर सिटी जिले के उदेई मोड़ थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 5 दिन पहले सुबह साढ़े 10 बजे बाइक सवार 2 बदमाशों ने मंगल होटल के पास महिला के गले से चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए।

उदेई मोड़ थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने भगवान सहाय शर्मा पुत्र अशोक कुमार शर्मा निवासी उघड़मल बालाजी को गंगापुर सिटी में उघड़मल बालाजी के पास घूमते हुए गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ उदेई मोड़ थाने में मामला दर्ज कराया था. संगम विहार कॉलोनी वार्ड नंबर 48 निवासी चंचल कुमारी पत्नी विष्णु कुमार ने बताया कि वह सोमवार सुबह खाटूश्याम मंदिर मंगलम होटल जा रही थी। इसी दौरान अचानक पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उनके गले से चेन झपट ली। उस वक्त महिला अकेली थी. इस दौरान बाइक पर बैठे दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए. इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई.

Next Story