राजस्थान

सौदा हो रहा मुझे बचा लो! नाबालिग ने लिखा मंत्री को पत्र, लगाई मदद की गुहार

jantaserishta.com
11 Nov 2021 10:20 AM IST
सौदा हो रहा मुझे बचा लो! नाबालिग ने लिखा मंत्री को पत्र, लगाई मदद की गुहार
x
जानें पूरा मामला.

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने राज्य के एक मंत्री से मदद की गुहार लगाई है. मंत्री को लिखे पत्र में नाबालिग ने कहा, मुझे बचा लो, मुझे 8 लाख रुपए में बेचा जा रहा है. अगर आपने मुझे नहीं बचाया तो एक बेटी की हत्या का पाप आपको लेना पड़ेगा. मैं उस लड़के से शादी नहीं करूंगी और आत्महत्या कर लूंगी.

दरअसल, मामला राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ उप खंड के एक गांव का है. यहां एक 15 साल की बेटी ने राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के नाम एक पत्र लिखा है. इसमें उसने मंत्री से शादी रुकवाने की गुहार लगाई है. इतना ही नहीं नाबालिग ने कहा है कि अगर उसकी शादी नहीं रुकी तो वह आत्महत्या कर लेगी.
एक्शन में आया प्रशासन
मंत्री ममता भूपेश के नाम लिखा गया ये पत्र ईमेल के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग धौलपुर के कार्यालय के ई मेल पर भी भेजा गया है. इसके बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया. महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक भूपेश गर्ग ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल को इसकी जानकारी दी. साथ ही सैंपऊ उप खंड के सीडीपीओ को जांच कर शादी रुकवाने के आदेश दिए हैं. वहीं पुलिस अधिकारियों को भी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है.
क्या लिखा पत्र में?
महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मंत्री जी मैं 15 साल की नाबालिग बेटी हूं, मेरे पिता एक ऐसे लड़के से मेरी शादी कर रहे हैं जो शराब पीता है और जुआ खेलता है. मेरी शादी 14 नवंबर 2021 को किसी दूसरे स्थान पर ले जाकर की जाएगी. इसके लिए मेरे पिता ने लड़के वालों से 8 लाख रुपए लिए हैं, यानि मुझे बेचा जा रहा है. इसकी शिकायत मैंने स्थानीय पुलिस चौकी पर भी की. लेकिन पुलिस चौकी वाले मेरे पिता से ही मिल गए.
नाबालिग लड़की ने मंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि आप मेरी मां की तरह हैं. इस विपत्ति से मुझे बचा लो. आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं. अगर आपने ऐसा नहीं किया तो एक बिटिया की हत्या का पाप आपको लेना पड़ेगा, क्योंकि मैं उससे शादी नहीं करूंगी, आत्महत्या कर लूंगी. इस पत्र के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और अधिकारी कार्यवाही में जुट गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story