राजस्थान

कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह यमुना का पानी लाने के लिए कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह

Admin Delhi 1
3 Jun 2023 9:03 AM GMT
कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह यमुना का पानी लाने के लिए कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह
x

झुंझुनूं न्यूज: यमुना का पानी लाने के लिए प्रयासरत यमुना जल हमारा हक आंदोलन समिति की ओर से शुक्रवार काे कलेक्ट्रेट पर सत्याग्रह किया। सुबह दस बजे से यमुना जल हमारा हक आंदाेलन समिति के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर अनशन किया। यमुना जल हमारा हक आंदोलन समिति शेखावाटी के संयाेजक एडवाेकेट सहीराम चाैधरी ने कहा कि लंबे समय से शेखावाटी काे उसके हिस्से के पानी से वंचित रखा गया है। 1994 में हुए समझाैते के तहत झुंझुनूं व चूरू जिले काे युमना का पानी मिलना था, लेकिन अभी तक नहीं मिल पाया। अध्यक्षता करते हुए कृषि वैज्ञानिक डाॅॅ. हनुमानप्रसाद ने कहा कि डार्क जाेन में अा चुके झुंझुनूं जिले में सिंचाई के लिए भी नहरी पानी लाने की जरूरत महसूस हाे रही है।

पानी के अभाव में जिला उजड़ जाएगा। सभा काे सभा को तारा पूनिया, पालसिंह खीचड़, सज्जाद हुसैन, रवींद्र कालेर, विकास जाखड़, शीशराम खीचड़ कुमावास, कुलदीप, रामावतार चौधरी, अशोक मांजू, सहदेव कस्वा, विजेंद्र कुल्हरि, िपतराम कालेर, कुरड़ाराम जाखड़, विद्याधर गिल, बजरंगलाल बराला, ने संबाेधित कर यमुना का जल लाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। धरने पर डाॅ. विजेंद्र सिंह झाझड़िया, नौरंगराम दूत, केशरदेव कालेर, धर्मपाल, बालाराम मेघवाल, कैप्टन मोहनलाल, सुमन चौधरी समेत अनेक लाेग थे। कार्यक्रम का संचालन एडवाेकेट बजरंगलाल ने किया।

Next Story