राजस्थान

सतीश पूनिया ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 6:38 PM IST
सतीश पूनिया ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
x

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने आमेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पूनिया ने आमेर की ग्राम पंचायत रोजदा, चौंप एवं गोविंदपुरा में विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

पूनिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सुनी और संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान करने के निर्देश दिए।

Next Story